लॉकडाउन खत्म होने के बाद 15 दिनों में परीक्षा शुरू कराएं विश्वविद्यालय: यूपी डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
लॉकडाउन खत्म होने के बाद 15 दिनों में परीक्षा शुरू कराएं विश्वविद्यालय: यूपी डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे लॉक डाउन खत्म होने के बाद 15 दिनों के अंदर परीक्षाएं शुरू कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई विश्वविद्यालय इससे पहले भी परीक्षा शुरू कराना चाहता है तो वह करा सकता है। वह शुक्रवार को योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लॉक डाउन की स्थिति को देखते हुए शिक्षण कार्य तथा परीक्षाओं एवं मूल्यांकन आदि के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशक उच्च शिक्षा तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कुलपतियों को दिया अधिकार डॉ. शर्मा ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सुझाव दिया कि वे अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षएं शीघ्र कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने, विषय के प्रश्नपत्रों की संख्या को कम करने, एक ही प्रश्नपत्र के 5 या 6 प्रश्नों के स्थान पर 4 प्रश्नों को हल किए जाने...