CM योगी आदित्यनाथ बोले- राशन कार्ड, आधार कार्ड नहीं होने पर भी जरूरतमंद को जरूर दिया जाए राशन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिया कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रत्येक जरूरतमंद को राशन अवश्य उपलब्ध कराया जाए, भले ही उसके पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड न हो. लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिया कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रत्येक जरूरतमंद को राशन अवश्य उपलब्ध कराया जाए, भले ही उसके पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड न हो. उन्होंने कहा कि घुमन्तू समुदायों के लोगों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे. मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में बंद संबंधी व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक रसोई, घर पर सामान पहुंचाने की सुविधा तथा खाद्यान्न वितरण की मौजूदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला तथा इन वस्तु...