COVID19: कोरोना वायरस से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में जारी है। चीन के बाद कोरोना वायरस दुनिया के अलग-अलग देशों में तांडव मचा रहा है। हालांकि, भारत में अभी यह वायरस काबू में है और सरकार से लेकर अन्य स्टेकहोल्डर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को में कई तरह की अफवाहें हैं और इससे बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसे लेकर भी लोगों में भ्रम की स्थिति है। इसलिए इस घातक वायरस से बचने के लिए आपको यह जानना जरूरी है क्या करें और क्या न करें। कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या करें: 1. व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। 2. बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें। 3. साफ दिखने वाले हाथों को निरंतर धोएं। 4. छींकते औरर खांसते समय अप नी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें। 5. उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें। 6. बातचीत ...