Skip to main content

Janta Curfew: पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में जुटे लोग, Coronavirus से ऐसे लड़ी जा रही लड़ाई

Janta Curfew: पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में जुटे लोग, Coronavirus से ऐसे लड़ी जा रही लड़ाई

रांची, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस महामारी को रोकने में सहयोग की अपील की। उन्होंने आगामी 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू के तौर पर मनाने की घोषणा की। इसमें लोगों से अपील की गई कि वह सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक अपने घरों में रहे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाहर कोई भी बाहर ना निकले। यात्राओं से परहेज करें। सार्वजनिक स्थलों पर ना जाएं। भीड़भाड़ से दूर रहें। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जनता टूट पड़ी है। जनता की ओर से फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संदेश जारी कर लोगों से अपील की जा रही है कि वह इसे सफल बनाएं।
प्रधानमंत्री ने बीते दिन देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि डॉक्‍टर, मीडिया और होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन शाम पांच बजे अपने बालकनी में निकलकर ताली या थाली बजाकर ऐसे लोगों का धन्‍यवाद करें। पीएम ने कहा कि रविवार का जनता कर्फ्यू यह तय करेगा कि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कितना और किस स्‍तर पर तैयार हैं।
प्रधानमंत्री की पहल का साधुवाद : दीपक प्रकाश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को किए गए संबोधन का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश एक होकर कोरोना महामारी से लडऩे के लिए कृतसंकल्प है। दीपक प्रकाश ने कहा की आगामी रविवार को पूरे देश की जनता स्वयं जनता कर्फ्यू लगाकर इसका पालन करेगी। प्रधानमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र में लगे कर्मियों को सेनानी की पदवी देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है और उनके योगदान को उचित सम्मान दिया है। प्रकाश ने झारखंड की पूरी जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़े ताकि झारखंड में कोरोना संक्रमण महामारी का रूप न ले सके। 
आज प्रधानमंत्री  ने समय की आवश्यकता के अनुसार देश को जागरूक व आसन्न चुनौती के लिए तैयार किया है ! लेकिन हम सब की भी ज़िम्मेदारी है कि एकमत होकर इस बेहद ज़रूरी जनता कर्फ्यू का पालन करें व विश्व को बताएं कि हमारे लिए राष्ट्रधर्म और मनुष्यत्व दोनों प्रमुख है। सुशील कुमार आर्य 
आइए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाएं, विश्व स्वास्थ संगठन, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय तथा राज्य सरकारों की ओर से जारी निर्देश का अनुपालन करें। प्रमोद मैं संकल्प लेता हूं कि प्रधानमंत्री द्वारा किये गए निवेदन 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू का पूर्ण रूप से पालन करूंगा। मैं 22 मार्च को शाम पांच बजे राष्ट्ररक्षकों  का थाली बजा कर उत्साहवर्धन करूंगा तथा आप सभी से भी निवेदन करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जनता कर्फ़्यू का पालन करें। एच एस मिश्रा, रांची

Janta Curfew : काेराेना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री माेदी की अपील काे शहरवासियों का समर्थन

चंडीगढ़, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार रात आठ बजे देशवासियों को कोरोना वायरस से बचने और बचाने के लिए मंत्र दिया। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही। प्रधानमंत्री की इस अपील का शहरवासियों ने भी स्वागत किया है। शहर के अलग-अलग वर्ग के लोगों ने अपनी राय देते हुए इस पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो यह निर्णय लिया है वह बहुत ही अच्छा है। सभी देशवासियों को इसका समर्थन करना चाहिए।
देश हित से बढ़कर और कुछ नहीं 
सोशल मीडिया पर छाया 'जनता कर्फ्यू'
व्हाट्सअप अाैर साेशल मीडिया पर लोग जनता कर्फ्यू और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तीन लोगों को मैसेज फारवर्ड कर रहे हैं। जिसमें अपील की जा रही है कि हम सबको कोरोना की लड़ाई से खुद निपटना है। रविवार के दिन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कम से कम घर से बाहर निकलना है। ताकि कोरोना के संक्रमण को मात दी जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक प्रेमी से मिलने प्रयागराज पहुंची राज्यपाल की भतीजी, पुलिस हलकान

  फेसबुक प्रेमी से मिलने दिल्ली से प्रयागराज पहुंची युवती के चक्कर में कीडगंज पुलिस रविवार को दिन भर हलकान रही। मां की शिकायत पर पुलिस युवती को प्रेमी समेत थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दक्षिण भारत के एक प्रदेश के राज्यपाल की भतीजी है। रात में युवती की मां व अन्य परिजन भी पहुंच गए। थाने में शादी करने की बात से युवक पहले तो इधर-उधर करता रहा, लेकिन बाद में मान गया। इसके बाद सभी घर लौट गए और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।  मेरठ की रहने वाली 24 वर्षीय युवती मौजूदा समय में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। खुद को राज्यपाल की भतीजी बताने वाली युवती की करीब एक साल पहले करछना में बैंक मैनेजर के पद पर तैनात युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे उनमें बातचीत होने लगी और फिर वह एक दूसरे को पसंद करने लगे। प्रेमी से मिलने के लिए शनिवार शाम की फ्लाइट से युवती दिल्ली से शहर आ गई। यहां पहुंचकर वह युवक से कीडगंज स्थित एक होटल में मिली। उधर, इसी दौरान युवती के प्रयागराज आने की जानकारी उसकी मां को हो गई। इसके बाद प्रयागराज में पुलिस को सूचना दे दी गई। मां न...

BoB ग्राहकों खुशखबरी, WhatsApp पर निपटाएं अपने बैंकिग के सभी कामकाज

  BoB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब WhatsApp पर निपटाएं अपने बैंकिग के सभी कामकाज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए WhatsApp बैंकिग की सर्विस शुरू कर दी है. इस सर्विस के जरिए अब आप घर बैठे ही अपने सारे काम निपटा सकते हैं. नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए WhatsApp बैंकिग की सर्विस शुरू कर दी है. इस सर्विस के जरिए अब आप घर बैठे ही अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आप अपने अकाउंट का बैलेंस और स्टेटस भी घर बैठे ही चेक कर सकते हैं. बैंक ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. आप अपने फोन में ये नंबर 8433 888 777 सेव करके WhatsApp बैंकिग शुरू कर सकते हैं. आइए आपको इस बैंकिग के फायदे WhatsApp पर बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग सेवाओं को शुरू कैसे करें- 1. रजिस्टर - अपनी मोबाइल संपर्क सूची में बैंक के WhatsApp बिजनेस अकाउंट नंबर 8433 888 777 को सेव करें. 2. मैसेज भेजें - WhatsApp प्लेटफॉर्म का उपयोग करके इस नंबर पर "Hi" भेजें और बातचीत शुरू करें. 3. इस नंबर पर WhatsApp जरिए बैंक...

WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list

WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list WhatsApp currently supports the iOS devices running iOS 9+ and Android devices running OS 4.0.3+ along with some rare phones running Kai OS HIGHLIGHTS WhatsApp will not work on phones running Android 2.3.7 and older The messaging app had also withdrawn support for all Windows phones from December 31, 2019 WhatsApp is making a lot of changes in the app to improve the overall user-experience. At the dawn on February 1, 2020, WhatsApp will withdraw its services from certain devices across the globe. The Facebook-owned messaging app had issued a warning regarding the discontinuation of services in some of the devices supporting older versions of Android and iOS. For people, who despite getting repeated warnings from the company did not upgrade their phones, WhatsApp will soon become non-existent. ...