Skip to main content

लॉकडाउन में योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज शुरू होंगी


स्पेन में कोरोना के 184,948 मरीज, संक्रमण से अब तक 19,315 की मौत

लॉकडाउन में योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज शुरू होंगी

गाइडलांइस का पालन जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग सुनिश्चित कराएगा. इस दौरान किसी भी कर्मचारी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर जिला प्रशासन को सूचित करना होगा.

  • प्रथम चरण में अधिकतम 50% श्रमिक रहेंगे
  • हॉटस्पॉट एरिया में नहीं चलेगी कोई भी यूनिट
कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के साथ 11 तरह के उद्योगों को सशर्त चलाने की अनुमति दे दी है. फिलहाल सतत प्रक्रिया उद्योगों के संचालन की अनुमित दी गई है.
स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन, उर्वरक, वस्त्र उद्योग (परिधान को छोड़कर), फाउंड्रीज, पेपर, टायर, चीनी मिल को चलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने के आदेश दिए गए हैं.
प्रथम चरण में अधिकतम 50% श्रमिकों के साथ यूनिट चलाने की अनुमति होगी. इस दौरान प्रशासनिक कार्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा हॉटस्पॉट एरिया में यूनिट चलाने पर प्रतिबंध है.
औद्योगिक परिसर को गाइडलाइन के मुताबिक सैनिटाइजेशन कराया जाए और श्रमिकों की संख्या के हिसाब से थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की जाए. यूनिट में सैनेटाइजर, मास्क और पानी का पूरा प्रबंध करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
गाइडलांइस का पालन जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग सुनिश्चित कराएगा. इस दौरान किसी भी कर्मचारी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर जिला प्रशासन को सूचित करना होगा.
बता दें कि देश में कोरोना से निपटने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. लेकिन देश की आर्थिक व्यवस्था और जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए इस बार कई सेक्टरों के लिए छूट का प्रावधान भी रखा गया है. ये सारी छूटें 20 अप्रैल से लागू की जानी हैं.

शराब बिक्री पर चल रहा है विचार
यूपी की योगी सरकार शराब की बिक्री भी शुरू करवाने पर विचार कर रही है. दरअसल, यूपी सरकार के प्रमुख सचिव संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा यूपी के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को लिखे एक पत्र से ऐसा लग रहा है कि यूपी सरकार प्रदेश में मदिरा की बिक्री शुरू कराने की तैयारी में है. इसी वजह से सरकार ने आबकारी विभाग को मदिरा/बियर की फैक्ट्रीज में उत्पादन शुरू कराने का आदेश भी दिया है.

प्रोटेक्टिव गियर के बिना जान जोखिम में डाल कर रहे होम डिलीवरी, सैलरी भी कट रही

दक्षिणी दिल्ली में हाल ही में एक डिलीवरी ब्वॉय को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस घटना के बाद इंडिया टुडे टीवी ने ग्राउंड जीरो पर यह पता लगाने की कोशिश की कि इन डिलीवरी ब्वॉयज और गर्ल्स के लिए आर्थिक राजधानी मुंबई में किस तरह के प्रोटोकॉल हैं.

  • भगवान भरोसे डिलीवरी ब्वॉयज की सुरक्षा
  • काम करने वाले ज्यादातर लोग गरीब
तमाम ऑनलाइन फूड डिलीवरी पोर्टल के डिलीवरी ब्वॉयज और गर्ल्स लोगों के घर तक खाना पहुंचा रहे हैं. इस दौरान वे अपनी और दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं. दिल्ली में हाल ही में एक डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस घटना के बाद इंडिया टुडे टीवी ने ग्राउंड जीरो पर यह पता लगाने की कोशिश की कि इन डिलीवरी ब्वॉयज और गर्ल्स के लिए आर्थिक राजधानी मुंबई में किस तरह के प्रोटोकॉल हैं. हमें मिलने वाले जवाब चौंकाने वाले हैं.
बातचीत में एक डिलीवरी ब्वॉय ने कहा, “सर हमारे पास किसी भी तरह के दस्ताने नहीं हैं. हमारी कंपनी ने केवल एक मास्क दिया है और हम हर दिन उसी का उपयोग कर रहे हैं. हमारी कंपनी ने हमें सैनिटाइजर मुहैया नहीं कराया है. हमसे कहा गया है कि हमें खुद से खरीदने की जरूरत है और कंपनी बाद में भुगतान कर देगी. लेकिन ना तो कंपनी ने अब तक कुछ दिया है और न ही बाजार में पर्याप्त सैनिटाइजर उपलब्ध हैं. इसके अलावा, मेरे पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि मैं यह सब खुद से खरीद सकूं.”
यह मुंबई की जमीनी सच्चाई है. मुंबई के कई हिस्सों के तमाम गरीब लड़के और लड़कियां इस काम में लगे हैं. लॉकडाउन की वजह से यह बिजनेस भी प्रभावित हुआ है. अब ऑर्डर काफी कम मिल रहे हैं और कंपनियों को घाटा हो रहा है. ऐसे में डिलीवरी ब्वॉय के लिए प्रो​टेक्टिव गियर पर ध्यान देना निश्चित रूप से एक और झटका होगा
क्या पिकअप ज्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग का कोई प्रावधान है? इस सवाल के जवाब में हमारी टीम ने पाया कि कई लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है. जो जागरूक हैं उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवारों से हैं और बीमार होने पर वे इस बारे में रिपोर्ट नहीं कर सकते. कुछ अन्य लोगों ने कहा कि जब भी वे बीमार महसूस करते हैं तो खुद ही क्लीनिक चले जाते हैं.
इंडिया टुडे से बात करते हुए स्वाति (बदला हुआ नाम) कहती हैं, “मेरे पति ओला के लिए काम करते हैं लेकिन इन दिनों उनकी नौकरी नहीं है. ऑनलाइन ऑर्डर भी कम हुए हैं और हम यहां भी कुछ खास नहीं कमा रहे हैं. इसलिए अगर मैं खतरों के बारे में सोचती हूं तो मेरे दो बच्चों की देखभाल कौन करेगा.”
CASES
12,759
RECOVERED
1,515
DEATHS
420
LAST UPDATED:APR 17, 6:10 AM

Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक प्रेमी से मिलने प्रयागराज पहुंची राज्यपाल की भतीजी, पुलिस हलकान

  फेसबुक प्रेमी से मिलने दिल्ली से प्रयागराज पहुंची युवती के चक्कर में कीडगंज पुलिस रविवार को दिन भर हलकान रही। मां की शिकायत पर पुलिस युवती को प्रेमी समेत थाने ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दक्षिण भारत के एक प्रदेश के राज्यपाल की भतीजी है। रात में युवती की मां व अन्य परिजन भी पहुंच गए। थाने में शादी करने की बात से युवक पहले तो इधर-उधर करता रहा, लेकिन बाद में मान गया। इसके बाद सभी घर लौट गए और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।  मेरठ की रहने वाली 24 वर्षीय युवती मौजूदा समय में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। खुद को राज्यपाल की भतीजी बताने वाली युवती की करीब एक साल पहले करछना में बैंक मैनेजर के पद पर तैनात युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे उनमें बातचीत होने लगी और फिर वह एक दूसरे को पसंद करने लगे। प्रेमी से मिलने के लिए शनिवार शाम की फ्लाइट से युवती दिल्ली से शहर आ गई। यहां पहुंचकर वह युवक से कीडगंज स्थित एक होटल में मिली। उधर, इसी दौरान युवती के प्रयागराज आने की जानकारी उसकी मां को हो गई। इसके बाद प्रयागराज में पुलिस को सूचना दे दी गई। मां न...

BoB ग्राहकों खुशखबरी, WhatsApp पर निपटाएं अपने बैंकिग के सभी कामकाज

  BoB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब WhatsApp पर निपटाएं अपने बैंकिग के सभी कामकाज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए WhatsApp बैंकिग की सर्विस शुरू कर दी है. इस सर्विस के जरिए अब आप घर बैठे ही अपने सारे काम निपटा सकते हैं. नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने भी अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए WhatsApp बैंकिग की सर्विस शुरू कर दी है. इस सर्विस के जरिए अब आप घर बैठे ही अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आप अपने अकाउंट का बैलेंस और स्टेटस भी घर बैठे ही चेक कर सकते हैं. बैंक ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. आप अपने फोन में ये नंबर 8433 888 777 सेव करके WhatsApp बैंकिग शुरू कर सकते हैं. आइए आपको इस बैंकिग के फायदे WhatsApp पर बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग सेवाओं को शुरू कैसे करें- 1. रजिस्टर - अपनी मोबाइल संपर्क सूची में बैंक के WhatsApp बिजनेस अकाउंट नंबर 8433 888 777 को सेव करें. 2. मैसेज भेजें - WhatsApp प्लेटफॉर्म का उपयोग करके इस नंबर पर "Hi" भेजें और बातचीत शुरू करें. 3. इस नंबर पर WhatsApp जरिए बैंक...

WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list

WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list WhatsApp will stop working on these phones from tomorrow: Check out the list WhatsApp currently supports the iOS devices running iOS 9+ and Android devices running OS 4.0.3+ along with some rare phones running Kai OS HIGHLIGHTS WhatsApp will not work on phones running Android 2.3.7 and older The messaging app had also withdrawn support for all Windows phones from December 31, 2019 WhatsApp is making a lot of changes in the app to improve the overall user-experience. At the dawn on February 1, 2020, WhatsApp will withdraw its services from certain devices across the globe. The Facebook-owned messaging app had issued a warning regarding the discontinuation of services in some of the devices supporting older versions of Android and iOS. For people, who despite getting repeated warnings from the company did not upgrade their phones, WhatsApp will soon become non-existent. ...